Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में महिला के गर्भाशय में फंसा भ्रूण, ऑपरेशन के दौरान हुई मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी महिला के गर्भाशय (यूट्रस) में भ्रूण फंस गया। ऑपरेशन के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बृहस्पतिवार को अस्पताल में हंगामा किया। हालांकि अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
रामपुर रोड स्थित चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी गोधन सिंह बिष्ट ने बताया कि उनकी पत्नी पुष्पांजलि बिष्ट (30) का पांच सप्ताह का भ्रूण गर्भाशय की नली में फंस गया था। बताया कि डॉक्टर ने बुधवार की सुबह 10 बजे पुष्पांजलि को ऑपरेशन के लिए रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल बुलाया था। पुष्पांजलि पड़ोसी महिला के साथ अस्पताल गई थी। शाम करीब चार बजे गोधन के पास अस्पताल से फोन आया। उसे जल्द अस्पताल आने के लिए कहा गया। गोधन ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने पुष्पांजलि को अटैक आने की बात कही और मुखानी स्थित निजी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर महिला की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण और परिवार के लोग रामपुर रोड स्थित अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। उधर, कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि अब तक पुलिस के पास कोई मौखिक और लिखित शिकायत नहीं आई है। कहा कि शिकायत मिलेगी तो जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत: टांडा जंगल से मिला शव, आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement