Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

हल्द्वानी। मंगलवार सुबह हल्द्वानी में एक दर्दनाक रेल हादसे में दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। दिल्ली से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस सुबह करीब 5 बजे इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास पहुंची, जहां पटरी के किनारे चल रहे दो युवक उसकी चपेट में आ गए।
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन लाया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभी तक दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद रेल फाटक के आसपास मौजूद लोगों में दुख और आक्रोश का माहौल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›