Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी काठगोदाम में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90?


हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र की युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी तब उसके साथ संबंध बनाए। बालिग होने पर शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक युवती और युवक लंबे समय से संपर्क में थे। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर नाबालिग उम्र में शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता बालिग हुई तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माना। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच महिला एसआई को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›