Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में तिकोनिया के बाद अब लालडांठ के बिठौरिया नंबर एक में दिखा गुलदार, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक बार फिर गुलदार ने शहरवासियों के बीच दहशत बढ़ा दी है। तिकोनिया क्षेत्र के बाद अब गुलदार लालडांठ के बिठौरिया नंबर एक की पार्वती कॉलोनी में सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सीसीटीवी फुटेज में गुलदार तेजी से भागता नजर आ रहा है। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द गुलदार की खोज खबर लेकर लोगों को दहशत से बाहर निकालने की अपील की है।
कुछ दिन पहले ही नैनीताल रोड में एक सात साल का बालक गुलदार का शिकार हुआ था। बीते रोज तिकोनिया क्षेत्र आबादी के बीच गुलदार नजर आया। ऐसे में शहर के लोग बारिश के बीच गुलदार की दहशत में आ गए हैं। वन विभाग और प्रशाशन की ओर से कोई एडवायजरी जारी नहीं की गई है। ऐसे में हम आपसे यही अपील करेंगे कि सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ें 👉  दून में कांग्रेस धरने के पास युवाओं में जमकर लात-घूंसे, वीडियो वायरल


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement