Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में परिजनों ने जब बेटी की शादी तय की तो पहुंची प्रेमी के घर, फिर जो हुआ …

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। स्वजन ने शादी से इन्कार किया तो युवती स्वयं ही प्रेमी युवक के घर पहुंच गई। युवती की जिद के चलते युवक के स्वजन ने शादी की स्वीकृति दे दी। दोनों ने शादी कर ली है।
बताया गया कि उत्तरप्रदेश के जनपद बिजनौर निवासी एक युवती की रिश्तेदारी लक्सर में है। रिश्तेदारी में आने जाने के दौरान उसका पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने अपने स्वजन को इसकी जानकारी देते हुए शादी कर साथ रहने की अनुमति मांगी थी, लेकिन युवती के स्वजन ने शादी कराने से इन्कार कर दिया।
उन्होंने दूसरी जगह उसके लिए लड़के की तलाश शुरू कर दी। युवती इससे नाखुश थी। इसके चलते दो दिन पहले युवती स्वजन को बिना बताए घर से निकलकर सीधे प्रेमी युवक के घर पहुंच गई। युवक के स्वजन ने पहले उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती और युवक दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गए। बाद में स्वजन को हार माननी पड़ी और उन्होंने दोनों को शादी की स्वीकृति दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मकर संक्रान्ति पर 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए हरकी पैड़ी से भेजा मां गंगा जल

Select Language

Advertisement