Report by : CWN Desk
Published at :
जन्मदिन से लौट रहे एनएसजी कमांडो की सड़क हादसे में मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

उत्तरकाशी। केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की हार्टअटैक से मौत हो गई। गुरुवार को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास एक दुकान में चंडीगढ़ निवासी 23 वर्षीय गोविंद पुत्र महेश अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची डीडीआरएफ टीम ने उसे मेडिकल रिलीफ पोस्ट पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गौरीकुंड रेफर किया। स्ट्रेचर से अस्पताल पहुंचाने के बावजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुजरात के गांधीनगर निवासी 50 वर्षीय नयना बैन पत्नी दीपक कुमार पटेल भी बाबा केदार के दर्शनों के दौरान अचानक बेहोश हो गईं। डीडीआरएफ टीम उन्हें भी गौरीकुंड अस्पताल लाई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों की मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है, हालांकि सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य जांच के बाद ही यात्रा शुरू करने की अपील की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›