Connect with us

उधमसिंह नगर

खटीमा में अलाउद्दीन ने अजय बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। खटीमा में छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दो बच्चों के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह महाराष्ट्र भागने की फिराक में था तभी उसे पुलिस ने पुलभट्टा के पास से धर दबोचा।
यूपी से सटे एक गांव की छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह वर्ष 2022 में एक संस्थान में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना अजय बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने बताया कि इस दौरान उसे पता चला कि आरोपी का नाम अजय नहीं बल्कि अलाउद्दीन है। उसके दो बच्चे भी हैं।
 आरोपी ने उस पर जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाया। इंकार करने धमकी दी कि यदि वह ऐसा नहीं करेगी तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। उसने उसे और उसके परिजनों को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, न्यूरिया नवदिया, पीलीभीत, यूपी निवासी अलाउद्दीन के विरुद्ध पांच दिन पहले धारा 376, 504, 506 एवं एससी-एसटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement