Connect with us

हल्द्वानी

मोतीनगर मे निर्माणाधीन 200 बैड के चिकित्सालय व फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता सहित अन्य मामलों पर जिला अधिकारी नाराज हुए, अधिकारियों को सख्त आदेश दिए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी-

जिलाधिकारी ने मोतीनगर मे निर्माणाधीन 200 बैड के चिकित्सालय, एनएच द्वारा बनाए जा रहे फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में विगत दिनों गौला नदी से हुए भू-कटाव मे होने वाले सुरक्षा कार्यो, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नया गांव लछमपुर, आंगनबाड़ी केंद्र, जल जीवन मिशन के अंतर्गत है ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्यो के अलावा हिम्मतपुर नकेल पुर गांव को जोड़ने वाला सूखी नदी पर निर्माणाधीन पुुल के कार्यों एव गांव को जोड़ने वाली एप्रोच रोड के अलावा विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत हिम्मतपुर गांव में जनसुनवाई करते हुए शिकायतों को मौके पर ही सुनकर निस्तारण किया, इस दौरान जंगली जानवरों से सुरक्षा, जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान निर्माण कार्य आधा अधूरा होने के कारण ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी, नालियों की मरम्मत एवं सफाई, आधार केंद्र सेंटर खोलने समेत 50 से अधिक जन-समस्याएं प्राप्त हुई। डीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर शेष समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत आम जनमानस से समन्वय बनाते हुए समस्याओ का समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मोतीनगर मे निर्माणाधीन चिकित्सालय का निर्माण करने वाले कार्यदाई विभाग पेयजल निगम के अधिकारी को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने एवं समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यो की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, इसके अलावा एनएच फोरलेन सडक निर्माण मानकों के तहत ना होने की शिकायत स्थानीय आम लोगो द्वारा अपना अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बरेली रोड में तीन स्थानों पर एनएच ने सड़क को छोटा एवं एलाइनमेंट गड़बड़ कर दिया है, जिस पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग, एन एच, एवं राजस्व के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों एव आम-जनमानस को साथ लेते हुए अगले शनिवार की तिथि निर्धारित कर जॉइंट निरीक्षण करने के उपरांत विवादित बिंदुओं का समाधान करने के निर्देश दिए, साथ ही हिम्मतपुर नकेल पुर गांव को जोड़ने वाली सूखी नदी पर प्रस्तावित निर्माणाधीन पुुल के कार्यों एव गांव को जोड़ने वाली एप्रोच रोड के कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिए।

Select Language

Advertisement