Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

पौड़ी में बहु ने प्रेमी युगल ने मिलकर सास की हत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले के थलीसैंण थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी, 2025 को अंजली देवी का जन्मदिन था। इसी रात अंजली का प्रेमी दीपक कुमार उसके घर आया था। दोनों जन्मदिन मना रहे थे तभी अंजली की सास सुरेशी देवी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इस बात से डरकर दीपक और अंजली ने मिलकर सुरेशी देवी की हत्या कर दी। उन्होंने सुरेशी देवी का मुंह दबाया, गला घोंटा और सिर पर ईंट मारी।
पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार और अंजली देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपियों के नाम और पते:

  • दीपक कुमार: उम्र 29 वर्ष, पुत्र श्री हरीश, निवासी- थलीसैंण बाजार,वॉर्ड संख्या 04, जनपद पौड़ी गढ़वाल
  • अंजली देवी: उम्र 25 वर्ष, पत्नी श्री सर्वेश्वर प्रसाद, निवासी- थलीसैंण बाजार, वॉर्ड संख्या 04, जनपद पौड़ी गढ़वाल
    मृतका का नाम और पता:
  • मृतका सुरेशी देवी: उम्र 55 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय भक्त लाल, निवासी- थलीसैंण बाजार, वॉर्ड संख्या 04, जनपद पौड़ी गढ़वाल
  • अपर उपनिरीक्षक तनवीर अहमद
  • महिला आरक्षी कुसुम
  • आरक्षी राजसिंह
  • आरक्षी जसवंत
यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक घायल

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement