Report by : CWN Desk
Published at :
सूनी गांव में सांसद अजय भट्ट ने सुनी जनसमस्या


ओखलकांडा के दूरस्थ सूनी गांव में पहुँचे भट्ट

एनजीओ द्वारा संचालित स्वास्थ्य केंद्र का किया शुभारंभ

धानाचूली(नैनीताल)। नैनीताल जिले के सबसे दुर्गम क्षेत्र ओखलकांडा के सूनी गांव में पहुँच कर पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री, भारत सरकार , अजय भट्ट द्वारा सरल टंडन मातृ एवं ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र का उदघाट्न कर स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनते हुए उपस्थित आधिकारियों को इसके त्वरित निदान के लिए निर्देशित किया।

सूनी गांव में सांसद अजय भट्ट ने सुनी जनसमस्या

ओखलकांडा के सूनी गांव पहुँचने पर सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। वही एनजीओ द्वारा संचालित स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। वही मौजूद जनता की समस्याओं को सुना। जिनमे जल संस्थान एवं जल निगम के कार्यो की समीक्षा करते हुए पेयजल योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए गए । उन्होंने विशेषकर जल जीवन मिशन के कार्यो को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । वही पीएमजीएसवाई एवं पीडब्ल्यूडी की अपूर्ण सड़कों का तत्काल कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जबकि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग के फील्डस्तरीय कार्मिको द्वारा ग्रामसभाओं में घऱ घऱ तक बिजली के बिल प्रेषित ना करने की शिकायत पर ठोस कार्यवाही करने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिए गए । बाहरी व्यक्तियों द्वारा मानको को पूर्ण ना करते हुए होम स्टे संचालित किए जाने के विषय में पर्यटन विभाग के आधिकारियों को समुचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

ग्रामीणों द्वारा विकासखंड के अनेक प्राथमिक एवं जूनियर स्कूलों के अध्यापक विहीन होने एवं अनेक स्कूलों के एकल अध्यापक होने का मुद्दा उठाया गया , जिस संबंध में शिक्षकों का मानकनुसार समायोजन किए जाने हेतु शिक्षा विभाग के आधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर विधायक राम सिंह कैड़ा, एसडीएम धारी योगेश मेहरा, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, नरेश नयाल, अंकित पांडे ,जिला पंचायत सदस्य कमलेश बिष्ट, कुंदन चिलवाल, बहादुर नदगली ,प्रधान सुंदर लमगड़िया सहित अधिकारी व स्थानीय जनता मौजूद रही।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›