Report by : CWN Desk
Published at :
काशीपुर में जमीनी विवाद में पार्षद संघ के अध्यक्ष की फावड़ा मारकर हत्या
काशीपुर में जमीनी विवाद में पार्षद संघ के अध्यक्ष की फावड़ा मारकर हत्या

हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस के पास जाकर फावड़े के साथ किया आत्मसमर्पण

काशीपुर। पूर्व पार्षद की उनके घर के पास ही एक व्यक्ति द्वारा नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। हत्या करने के बाद उस व्यक्ति ने पुलिस में जाकर सरेण्डर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मौहल्ला कानूनगोयान निवासी लगभग 56 वर्षीय पूर्व पार्षद विपिन शर्मा पप्पी की बुधवार की शाम को एक व्यक्ति द्वारा उनके घर के पास ही फावड़े से काटकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले व्यक्ति ने पुलिस के समक्ष जाकर फावड़े के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।
उस व्यक्ति का नाम टेक चंद बताया जा रहा है और वह सब्जी बेचने का काम करता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी। विभिन्न पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। विपिन शर्मा पप्पी पूर्व में नगर निगम पार्षद व पार्षद संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और आने वाले चुनाव हेतु वह तैयारी कर रहे थे। अचानक हुए इस हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›