Report by : CWN Desk
Published at :
पशुलोक बैराज में मिला दिल्ली के श्रदालु का शव, 22 अप्रैल को डूबा था श्रद्धालु
पशुलोक बैराज में मिला दिल्ली के श्रदालु का शव, 22 अप्रैल को डूबा था श्रद्धालु

देहरादून। 27 अप्रैल 2023 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SI सचिन रावत के हमराह SDRF डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को पशुलोक बैराज से बाहर निकाला व बॉडी बैग के माध्यम से अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया।
शिनाख्त प्रक्रिया के दौरान परिजनों द्वारा उक्त युवक की पहचान कर ली गयी है। युवक विगत 22 अप्रैल को अपने मां, मामा और मौसी के साथ ऋषिकेश घूमने आया हुआ था और त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश पर नहाते समय गंगा नदी में लापता हो गया था, जिसके बाद से ही लगातार युवक की खोजबीन की रही थी।
मृतक का विवरण:-
ललित तोमर (करन), उम्र-19 वर्ष, निवासी- ब्रह्मपुरी, नई दिल्ली।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›