Connect with us

देहरादून

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था चरम पर : उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने धामी सरकार को हर मोर्चे पर घेरा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। देहरादून में आयोजित उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक में प्रदेश में बढ़ते संस्थागत भ्रष्टाचार, बदहाल कानून व्यवस्था और अव्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में धामी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया गया और कहा गया कि भाजपा सरकार के शीर्ष नेता तक अब अपनी ही सरकार के कार्यों पर सवाल उठा रहे हैं।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा के नेता खुद स्वीकार कर रहे हैं कि अवैध खनन प्रशासन के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है। चार धाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकार की लचर व्यवस्थाओं के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर हैं। इससे आम जनता और श्रद्धालु दोनों परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार केवल अपने काम का गुणगान करके आत्मविभोर है जबकि जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें 👉  दुबई स्थित फर्जी कंपनियों के जरिए 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश, शातिर गिरफ्तार

बैठक में प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा भी उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की लचर व्यवस्थाओं के चलते लोगों को महंगे निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उनकी जेबें खाली हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के बीच मॉक ड्रिल, गंगा घाटों पर एहतियात बढ़ी

बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, पंचायत और विधानसभा चुनावों की तैयारी तथा उसमें भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, महासचिव नरेश नौडियाल, योद्धराज त्यागी, सी.पी. शर्मा, ज्ञानवीर त्यागी, राजकुमार त्यागी और जे.सी. ममगई समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Select Language

Advertisement