Connect with us

नई दिल्ली

भारत-पाक तनाव चरम पर: मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच भारत ने तबाह किए पाकिस्तान के चार एयरबेस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच अब सीमित संघर्ष से बढ़कर मिसाइल और एयरबेस हमलों का सिलसिला शुरू हो चुका है। शनिवार सुबह पाकिस्तान ने फतह-II बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए भारत पर हमला करने की कोशिश की, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने हरियाणा के सिरसा में हवा में ही मार गिराया।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से दागी गई मिसाइल का लक्ष्य दिल्ली था, लेकिन भारतीय सुरक्षा प्रणाली ने एक बार फिर अपनी मजबूती साबित की। इसके जवाब में भारत ने भी बड़ा पलटवार किया और पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत कम से कम चार प्रमुख एयरबेस को निशाना बनाकर हमला किया। इन हमलों में पाकिस्तान की वायुसेना को भारी क्षति पहुंचने की खबर है।

यह भी पढ़ें 👉  पटवारी पेपर लीक का डायरी से खुलेगा राज

शनिवार तड़के श्रीनगर और पठानकोट एयरबेस के आसपास जोरदार धमाके सुनाई दिए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इन धमाकों में किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। जम्मू में भी लगातार तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। बीबी कैंट श्रीनगर और पठानकोट में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर रखी गई है।

पाकिस्तानी मीडिया ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि सुबह 5 बजे के आसपास पाकिस्तान ने भारत की ओर कई मिसाइलें दागीं। हालांकि भारत ने सभी मिसाइलों को समय रहते इंटरसेप्ट कर लिया। दूसरी ओर, भारत के जवाबी हमले में पाकिस्तान के रावलपिंडी, शोरकोट, मुरिद और इस्लामाबाद एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  अरबपति उद्योगपति जेरेड इसाकमैन अपनी टीम के साथ अंतरिक्ष से पृथ्वी पर सकुशल लौटे

शुक्रवार रात पाकिस्तान ने पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। अवंतीपुरा एयरफोर्स स्टेशन पर भी ड्रोन अटैक को विफल कर दिया गया।

अभी भी अमृतसर, चंडीगढ़ और अंबाला सहित कई प्रमुख शहरों को अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा बलों को चौकस कर दिया गया है और एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सक्रिय हैं। हालात को देखते हुए देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है और नागरिकों से अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement