Connect with us

नई दिल्ली

भारत-पाकिस्तान में बढ़ा तनाव: फतह-II मिसाइल से हमला, सिरसा में इंटरसेप्ट, भारत का जवाबी प्रहार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव शनिवार को उस समय चरम पर पहुंच गया जब पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में ‘ऑपरेशन बुनियान उल मर्मूस’ की शुरुआत करते हुए भारत पर लंबी दूरी की फतह-II बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी। यह मिसाइल हरियाणा के सिरसा में भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मिसाइल का लक्ष्य दिल्ली था, हालांकि भारत की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हमले के बाद भारत के सभी प्रमुख शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारत ने जवाबी कार्रवाई में शनिवार रात रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, पंजाब के शोरकोट में रफीकी एयरबेस और चकवाल के मुरिद एयरबेस को निशाना बनाकर सटीक हमले किए। इन हमलों में पाकिस्तान की वायुसेना को भारी नुकसान हुआ है, हालांकि इसकी भी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सेना का मिग-21 जेट दुर्घटनाग्रस्त, दो ग्रामीणों की मौत

इससे पहले शुक्रवार की रात पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भारत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 स्थानों पर ड्रोन हमले किए। इन हमलों का उद्देश्य भारतीय सैन्य ठिकानों, हवाई अड्डों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाना था। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सभी हमलों को भारतीय रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  4 storey apartment collapsed in Lucknow

हालांकि, पंजाब के फिरोजपुर में एक रिहायशी इलाके में एक ड्रोन हमले में एक ही परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गए। यह एकमात्र मामला है जिसमें आम नागरिकों को नुकसान पहुंचा है।

भारत की ओर से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और गश्त तेज कर दी गई है। एयर डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement