Connect with us

हरिद्वार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने परिवार के साथ कलियर दरगाह में चढ़ाई चादर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देश की सुख-शांति की दुआ मांगी, उनके साथ खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी रहे
हरिद्वार। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मंगलवार को परिवार के साथ कलियर दरगाह पहुंचे। उन्होंने दरगाह में चादर चढ़ाकर देश की सुख-शांति की दुआ मांगी। इस दौरान उनके साथ खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी मौजूद रहे।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी परिवार संग निजी दौरे पर कलियर दरगाह आए थे। उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन किया। मोहम्मद शमी के साथ दरगाह पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि शमी को देवभूमि से बेहद लगाव है।
इस दौरान सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां साबरी, आरिफ मालिक, सबलू, अमजद मलिक, इसरार शरीफ, तजमीम मलिक, गोल्डन, सुहेल अली, दानिश अली, गुलफाम अली, जब्बार अली, अर्सलान, आफताब, पीरजी, राशिद अली, अकरम अली व इमरान अली समेत सैकड़ों प्रशंसक मौजूद रहे।

Select Language

Advertisement