Connect with us

हल्द्वानी

जमरानी बांध परियोजना की अवधि छह महीने घटी, दिसंबर 2028 तक पूरा करने के निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुद्देशीय जमरानी बांध परियोजना को छह महीने पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य जून 2029 तय किया गया है, लेकिन इसे अब दिसंबर 2028 तक पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना और सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाई जाए। इन कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए ताकि जनता को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने सौंग बांध परियोजना को भी निर्धारित समय सीमा मार्च 2030 से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार मिल रही बम धमकियां, हवाई यातायात प्रभावित

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव एसएन पाण्डेय और सिंचाई सचिव युगल किशोर पंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। करीब 3808 करोड़ की लागत से बन रही जमरानी परियोजना में 150.6 मीटर ऊंचा बांध निर्माण, 42.92 किमी लंबी पुरानी नहर का पुनर्निर्माण और 21.25 किमी लंबी नई नहर बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी गुणवत्ता: हर ब्लॉक में खुलेंगे अंग्रेजी माध्यम स्कूल, 2000 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान

परियोजना के पूरा होने से हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों की भविष्य की लगभग 10.50 लाख आबादी को 117 एमएलडी पेयजल मिलेगा। साथ ही 57 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता का सृजन होगा। बांध से बनने वाली नौ किमी लंबी झील एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी विकसित करेगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement