Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में आईपीएल सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों समेत 3 गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में मुखानी पुलिस और एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के 3 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है।

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों में ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा लगवाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में हल्द्वानी के रहने वाले दो सगे भाइयों सहित तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर इस पूरे हल्द्वानी आईपीएल सट्टा नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा किया।
यह बड़ी कामयाबी मुखानी पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त कार्रवाई में मिली है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए दुर्गा कॉलोनी (थाना बनभूलपुरा) निवासी दो सगे भाइयों रवि गुप्ता व रोहित गुप्ता और उनके साथी मोहित प्रसाद निवासी मुखानी को दबोच लिया। पुलिस की कड़ी तहकीकात में सामने आया है कि यह गिरोह काफी समय से क्षेत्र में पैर पसारे हुए था।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये तक का सट्टा खिलवाता था। इस अवैध कारोबार के जाल में फंसकर अब तक सैकड़ो परिवार पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑनलाइन सट्टा गिरोह अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का सट्टा बाजार संचालित कर चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाले 6 स्मार्टफोन, 51 हजार रुपये की नकदी और एक हुंडई क्रेटा कार बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू हुईं 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, छात्र केंद्र पर पहुंचने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइडलाइन

Select Language

Advertisement