Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी के शनिबाजार क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ में शोहदे की हुई जमकर धुनाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में लगने वाले शनिबाजार में क्षेत्र के युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान बेटी की शिकायत पर मां ने मौके पर आरोपी युवक को थप्पड़ जड़ दिए। लोगों ने भी युवक की धुनाई लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि एक महिला अपनी 12 साल की बेटी के साथ शनिबाजार में खरीदारी के लिए गई थीं। इस दौरान एक युवक बच्ची को गलत जगह छूने लगा। इस पर बच्ची ने अपनी मां से शिकायत की। मां ने उसी समय युवक को पकड़ लिया। उधर लोगों ने आरोपी युवक की धुनाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शादाब (22) पुत्र इकबाल निवासी इंदिरानगर बड़ी रोड के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement