Connect with us

हरिद्वार

स्कूटी को जेसीबी ने टक्कर मारी, महिला की मौत, बेटी घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बहादराबाद काली माता मंदिर तिराहे पर रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपनी बेटी के साथ स्कूटी के पीछे बैठकर दवा लेने बहादराबाद मेडिकल स्टोर जा रही थी।
स्कूटी काली माता मंदिर तिराहे पर पहुंची तो रुड़की दिशा से आ रही तेज रफ्तार से जेसीबी ने पीछे से महिला की स्कूटी को टक्कर मार दी,
जिससे पीछे बैठी महिला शर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय रोशन सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी नहर कॉलोनी बहादराबाद की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी चला रही बेटी की स्थिति सामान्य है। बहादराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement