Report by : CWN Desk
Published at :
जनता को राहत देने के लिए आम आदमी पार्टी संकल्पद्ध: संजय सैनी

हरिद्वार- आम आदमी पार्टी के हरिद्वार विधानसभा जिलाध्यक्ष संजय सैनी के नेतृत्व में निशुल्क जन सेवार्थ कैंप द्वितीय चरण की शुरुआत करते हुए वार्ड नंबर 32 निकट सेंट मैरी स्कूल के पास कैंप का आयोजन किया। जिसमें इलेक्ट्रिशियन प्लंबर कारपेंटर, वेल्डिंग समेत समस्त कार्य निशुल्क कराए गए। करीब 27 लोगों ने आवेदन किया जिसका अधिकांश मौके पर ही समाधान करा दिया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा कि आज महंगाई के दौर में मातृशक्ति की घरेलू समस्याओं के निराकरण के लिए एक छोटा सा प्रयास आम आदमी पार्टी द्वारा किया जा रहा है। जिसके माध्यम से छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को राहत देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को राहत देने के लिए आम आदमी पार्टी संकल्पबद्ध है। पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की आज महंगाई चरम पर है। घरेलू उपयोग की सभी वस्तुएं महंगी हो गई है। आय के सीमित साधन है। शिक्षा स्वास्थ्य के खर्चों से घर का बजट बिगड़ गया है। युवा बेरोजगार है। ऐसे में छोटे-छोटे घरेलू कार्यों मैं बचत मैं राहत देने का काम करने का एक छोटा सा प्रयास आम आदमी पार्टी कर रही है। पार्टी की जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा की आम आदमी पार्टी के निस्वार्थ जन सेवार्थ कैंप में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। और कुशल मैकेनिक द्वारा मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। वार्ड अध्यक्ष शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा की जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है और मौके पर भी उनके निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के इस प्रयास की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। भविष्य में जन सेवार्थ कैंप के माध्यम से ऐसी और मूलभूत सुविधाओं के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर जिला संगठन महासचिव नवीन मारिया, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज पीटर, विधानसभा उपाध्यक्ष किरण कुमार दुबे, कार्यालय प्रभारी संजय गौतम, सीवाईएसएस जिलाध्यक्ष अमनदीप, नर्मता सरकार, सुरेश ठाकुर, संजीव चौहान, भरत कुमार मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›