Report by : CWN Desk
Published at :
गहना को मॉडल गांव के रूप में करेंगे विकसित: डॉ महेंद्र वर्मा


आईसीएआर मुक्तेश्वर में बागवानों के साथ किया गोष्ठी का आयोजन
50 किसानों को दी बागवानी, पशुपालन, और खुरपका मुंहपका की जानकारी
धानाचूली(नैनीताल)। केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान के निदेशक डॉ महेन्द्र कुमार वर्मा ने नैनीताल जनपद के गहना गाँव को बागवानी व अन्य क्षेत्र में मॉडल के रूप में विकसित करने की बात कही। मुक्तेश्वर में संस्थान द्वारा किसानों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उन्हें बागवानी पशुपालन और अन्य तरह की कई जानकारियां दी गई ।

रविवार को केंद्रीय शीतोषण बागवानी में आयोजित बैठक में अनुसूचित जाति उप योजना के तहत ग्राम पंचायत गहना के किसानों को आजीविका संवर्धन के लिए पर्वतीय कृषि पर किसान जागरूकता कार्यक्रम कर कृषि यंत्र वितरण किया गया।जिसका शुभारंभ केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान के निर्देशक डॉ. महेंद्र कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान वर्मा ने गहना गांव को एक मॉडल के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा सघन बागवानी से किसान अपनी आय को दोगुनी कर सकते हैं। इसमें कोई शंका नही है । बशर्ते वह बागवानी में मेहनत करे। उन्होंने बताया कि वर्तमान मैं नैनीताल जिले में तकरीबन 40 हेक्टेयर क्षेत्र पर सघन बागवानी की जा रही है। जिससे किसान धीरे धीरे अपनी आय में बढ़ोतरी कर रहा है। ऐसे उदाहरण क्षेत्र में बहुत है किसानों को संबोधित करते हुए बताया संस्थान किसानों को तकनीकी मदद के साथ अन्य हर संभव मदद करने को तैयार हैं।
वही संस्थान प्रभारी वैज्ञानिक डॉ अरुण किशोर ने बागवानी और सेब के पेड़ो के रखरखाव के बारे में जानकारी दी।साथ ही उन्होंने वैज्ञानिकों व किसानों का आभार व्यक्त किया।

गहना को मॉडल गांव के रूप में करेंगे विकसित: डॉ महेंद्र वर्मा

ततपश्चात आईवीआरआई के युवा वैज्ञानिक डॉ सिद्धार्थ ने पशुपालकों से आमदनी व भोजन प्राप्त करने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुओ का खानपान उसके साथ उनका रखरखाव ,प्रजनन ,बीमारियों से बचाव उनके लक्षण और टीकाकरण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी ।साथ बताया आजकल लंपी डिजीज गाय व बैलो में खूब फैल रहा है। जिसके बचाव व टीकाकरण बारे में जानकारी दी।

गहना को मॉडल गांव के रूप में करेंगे विकसित: डॉ महेंद्र वर्मा

वही भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान मुक्तेश्वर के डॉ सागर ने पशुवों में खुरपका- मुंहपका बीमारियों व बचाव के बारे में जानकारी मुहैया कराई उन्होंने बताया कि बरसात के समय में ही यह रोग पशुओं में फैलता है इसके लिए वह समय से पशुओं का टीकाकरण करें ताकि इस बीमारी से उनको बचाया जा सके। प्रभारी वैज्ञानिक डॉ किशोर ने सभी किसानों मुख्य अतिथि अन्य वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया ।इस दौरान उन्होंने किसानों को कृषि यंत्रों में सब्जी केट और गार्डन पाइप वितरित किए वही गहना के प्रधान राजेश कुमार व बीडीसी पंकज कुमार ने संस्थान के वैज्ञानिकों व निदेशक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दीवान चंद्र ने किया ।


इस दौरान मुख्य अतिथि वैज्ञानिक डॉ एनके वर्मा निर्देशक आईसीएआर -सीआईटीएच श्रीनगर, प्रभारी डॉ अरुण किशोर, आईवीआरआई के वैज्ञानिक डॉ सिद्धार्थ ,आईआईएफएमडी के वैज्ञानिक डॉ सागर, ग्राम प्रधान राजेश कुमार, बीडीसी पंकज कुमार , पूरन चंद्र, पुष्पेंद्र कुमार, गोविंद गिरी, शबीर अहमद मीर सहित महिला व पुरुष किसान मौजूद थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›