Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में दो दिन से लापता जिम ट्रेनर का शव रेलवे लाइन पर मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आंवला चौकी आम के बगीचे क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी में आधार कार्ड मिला। आधार से युवक की पहचान मोटाहल्दू निवासी नीरज जोशी (30) पुत्र मुरली मनोहर जोशी के तौर पर हुई है। दो दिन से लापता युवक क्षेत्र में जिम ट्रेनर था।
पुलिस के अनुसार नीरज आठ अगस्त को घर से नाराज होकर निकला था। तब से परिजन नीरज की ढूंढखोज में लगे हुए थे। पर युवक का कोई सुराग नहीं लग रहा था। नौ अगस्त से नीरज का मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। इससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।
शनिवार सुबह नीरज का शव रेलवे पटरी के पास मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के पिता बरेली रोड में पुरानी आईटीआई के पास चाय की दुकान चलाते हैं। युवक की दो बहनों की शादी हो चुकी है। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement