Report by : Paras Bisht
Published at :
काठगोदाम पुलिस ने 3 किलो 14 ग्राम चरस के साथ युवक दबोचा, देवीधुरा से खरीद हल्द्वानी बेचने ला रहा था

हल्द्वानी। “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025“ के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज काठगोदाम पुलिस ने वाहन में तस्करी कर लाये जा रहे 3 किलो 14 ग्राम चरस को मय आरोपी के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ काठगोदाम थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है वही वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना अध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा खेड़ा तिराहा गौलापार के पास चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को आर्टिगा कार संख्या यूके04 टीबी5996 आती दिखायी दी पुलिस ने वाहन को रोकर जब चैकिंग की तो उसमें पुलिस को 3 किलो 14 ग्राम चरस बरामद हुयी। पुलिस द्वारा इस सम्बंध में जब वाहन चालक नन्दन सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम बेड़चूला थाना मुकतेश्वर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह उक्त सामान उसने देवीधूरा चम्पावत में एक अज्ञात व्यक्ति से लिया है जिसे वह बेचने के लिये हल्द्वानी रोड़वेज के पास ले जा रहा था। पुलिस ने वाहन को सीज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›