Connect with us

उधमसिंह नगर

खटीमा शारदा नदी में इनोवा कार गिरी, मां-बेटी समेत 5 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लोहियाहेड पावर हाउस में जॉब करने वाली महिला परिवार के साथ लौट रही थी घर

उधमसिंह नगर। खटीमा में लोहिया हेड पावर चैनल के करीब शारदा नदी में इनोवा कार गिरने से 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। इनमें मां-बेटी और भाई के दो बच्चे शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक महिला द्रोपति लोहियाहेड पावर हाउस में जॉब करती थीं। बीती देर शाम द्रोपती अपने भाई मोहन चंद के घर अंजनिया से शारदा नहर के रास्ते वापस लौट रही थी। द्रोपति के घर न पहुंचने पर उसके भाई मोहन चंद ने जब फोन किया, तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। जिसके बाद मोहन चंद ने अपनी पत्नी के साथ स्कूटी में सवार होकर खोजबीन शुरू की। जिस पर उसे कार लोहियाहेड हेड पावर चैनल के पास शारदा नहर में नदी में गिरी हुई दिखी। मृतका के भाई ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके उपरांत पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर गोताखोरों के माध्यम से कार से सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला।  लेकिन पुलिस द्वारा कार से 5 लोगों को बाहर निकाले जाने पर उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि मृतक द्रोपति देवी उम्र 34 वर्ष वाइफ ऑफ देवेंद्र निवासी लोहिया हेड पावर हाउस कॉलोनी। ज्योतिD/O स्वर्गीय देवेंद्र निवासी लोहियाहेड, खटीमा। (मृतका द्रोपदी की बेटी), मोहन सिंह धामीs/o बहादुर सिंह धामी, निवासी नगरा तराई खटीमा। (कार चालक), दीपिकाD/O मोहन चंद, उम्र 7वर्ष, निवासी अंजनिया, चकरपुर, खटीमा और सोनू उम्र 5 वर्ष, पुत्र मोहन चंद निवासी अंजनिया, चकरपुर, खटीमा हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement