Connect with us

नई दिल्ली

आयकर अधिकारी की लाठी डंडों से पीटकर और कोबरा कमांडो की गोली मारकर हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मणिपुर में हिंसा जारी, इंफाल और चूड़चंदपुर जिले में बना है तनाव

नई दिल्ली। मणिपुर में जारी हिंसा जारी है।आयकर विभाग के एक अधिकारी की हत्या कर दी गई है। इंफाल में तैनात आयकर विभाग के अधिकारी लेमिनथांग हाओकिप को उनके सरकारी आवास से घसीट कर बाहर निकाला गया और हत्या कर दी गई।
हमलावर मैती समुदाय के लोग थे। उन्होंने हाओकिप को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। मणिपुर के चूड़चंदपुर जिले में सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो चोंखोलेन हाओकिप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 204 कोबरा बटालियन में तैनात हाओकिप छुट्टी पर थे और अपने गांव आए हुए थे। किन परिस्थितियों में उनकी हत्या की गई यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन समझा जाता है कि पुलिस जैसे कपड़े पहनकर हमलावर गांव आए और उन्हें मार डाला। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement