Connect with us

नई दिल्ली

कार की नंबर प्लेट से पकड़ा देहरादून में चंडीगढ़ की महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चालक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कार में लिफ्ट देने के बहाने महिला को बैठाया, कार के दरवाजे लॉक कर जंगल ले जाकर किया दुराचार

देहरादून। चंडीगढ़ की महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाकर बिहारीगढ़ के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला से लूटपाट भी की गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना क्लेमेंटाउन पुलिस और एसओजी की टीम ने युवक को बिहारीगढ़ में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से महिला का बैग भी बरामद किया गया है।
एक महिला ने थाना क्लेमेंटाउन में लिखित शिकायत में बताया कि वह बीते 30 अप्रैल को अपने दोस्त का बर्थडे मनाने चंडीगढ़ से देहरादून आई थी। तीन मई की रात को करीब साढ़े नौ बजे वह शिमला बाईपास रोड पर आइएसबीटी के लिए विक्रम पकड़ने को खड़ी थी। तभी एक कार चालक उसके पास रुका और आईएसबीटी तक छोड़ देने की बात कही। महिला चालक पर विश्वास कर कार में बैठ गई। आईएसबीटी पहुंचने पर कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और महिला को धमकाते हुए कार के दरवाजे लॉक कर दिए।
आरोपी महिला को जबरदस्ती आशारोडी के पास जंगल में ले गया और कार में महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसका बैग लूटकर वहां से फरार हो गया। महिला ने बताया कि वह डर के कारण रातभर जंगल में छिपी रही और सुबह अपने दोस्त के पास पहुंची। जहां उसने घटना की जानकारी दी। थाना क्लेमेंटाउन में मुकदमा दर्ज किया गया और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
आरोपी की तलाश के लिए थाना क्लेमेंटाउन व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया और तलाश शुरू की गई।
टीम ने घटना स्थल व आने जाने वाले मार्गों के लगभग 150 सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इन फुटेज में आरोपित का वाहन देखा गया। वाहन की नंबर प्लेट से आरोपी की जानकारी निकाली गई। जानकारी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मनीष कुमार को उसके गांव खुशहालीपुर बिहारीगढ़ सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पहचान के रूप में उसके पास से महिला से लूटा गया बैग व कपड़े बरामद कर किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड कुलपति से 1.47 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement