Report by : Paras Bisht
Published at :
कुमाऊं कमिश्नर ने हल्द्वानी बेस अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में छापा मारा, सेंटर में दोनों डॉक्टर नदारद मिले

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शुक्रवार को बेस अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में छापा मारा। डायलिसिस सेंटर में दोनों डॉक्टर नदारद मिले। पूछने पर पता चला कि दोनों डॉक्टरों में से एक डॉक्टर छुट्टी में हैं और एक कहीं बाहर गए हुए है।डायलिसिस सेंटर में छापेमारी के दौरान एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं मिला। साथ ही चारों ओर गंदगी और सभी बेड टूटे हुए मिले। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पीएमएस डॉक्टर कमलेश पांडे को निरीक्षण के निर्देश दिए है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›