Connect with us

देहरादून

मसूरी में बड़ा हादसा टला: पानी वाला बैंड के पास पलटी दिल्ली से आ रही बस, बस में सवार थे 27 यात्री

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मसूरी के पानी वाला बैंड के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से आ रही एक पर्यटक बस अचानक सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि बस की रफ्तार धीमी थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक और बालूगंज चौकी से पुलिस बल आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, यह बस गुरुवार रात 11:00 बजे कश्मीरी गेट, दिल्ली से मसूरी के लिए रवाना हुई थी। सुबह जैसे ही बस पानी वाला बैंड के पास पहुंची, अचानक कामनी टूटने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। उस समय बस में कुल 27 यात्री सवार थे, जो दिल्ली से मसूरी घूमने आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम में महापौर की सीट ओबीसी से हुई सामान्य, बदले समीकरण, अल्मोड़ा हुई ओबीसी

हादसे में बस सवार एक यात्री अर्चित शुक्ला पुत्र गिरीश चंद शुक्ला, निवासी दिल्ली को मामूली चोटें आई हैं। उसे तत्काल 108 सेवा की मदद से अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को निजी वाहनों के माध्यम से मसूरी पहुंचा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री से मंच पर आवाज उठाने वाले शिक्षक को नोटिस, स्पष्टीकरण मांगा गया

बस को 25 वर्षीय चालक जसवंत, निवासी विजय पार्क, मौजपुर, दिल्ली चला रहा था। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सड़क को यातायात के लिए सुचारु किया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन समय रहते व्यवस्था बहाल कर दी गई।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस की तकनीकी खामी को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement