Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: किच्छा से ₹52 लाख की हेरोइन बरामद, 62 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। स्पेशल टास्क फोर्स (STF), उत्तराखंड की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करों पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए किच्छा क्षेत्र से 174.6 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत लगभग ₹52 लाख) के साथ एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई STF की कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर और थाना किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भगवान दास कालरा (62 वर्ष), निवासी आवास विकास, किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। यह व्यक्ति लंबे समय से लालपुर व आसपास के क्षेत्रों में हेरोइन (स्मैक) के व्यापार में संलिप्त था और STF के रडार पर था।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीआई से मांगी गई सूचनाओं से अब तक मिला 2,61,73,885 का राजस्व

पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन लालपुर के अमन व दरऊ के सावेज उर्फ समीर से खरीदता था और हल्द्वानी निवासी अर्जुन को बेचता था। STF को इस पूछताछ के दौरान अन्य तस्करों के नाम भी मिले हैं जिनके विरुद्ध शीघ्र ही अलग से कार्रवाई की जाएगी।

यह सफलता माननीय मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत STF को सौंपी गई सघन निगरानी और कार्यवाही की रणनीति का परिणाम है। एसएसपी STF श्री नवनीत भुल्लर के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी केस 2026: SIT का बड़ा खुलासा, 'VIP' के नाम पर सामने आई ये सच्चाई

जनता से अपील की गई है कि नशे से दूर रहें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना STF हेल्पलाइन नंबर 0135-2656202 या 9412029536 पर दें।
STF व किच्छा पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारी इस अभियान में सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement