Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई: टेंट व्यवसायी गिरफ्तार, 2.3 किलो चरस बरामद

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के लालकुआं में पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक टेंट व्यवसायी को उसकी दुकान से 2.339 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 84,550 रुपये नकद और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शास्त्री नगर निवासी मनोज सिंह बिष्ट को गिरफ्तार किया गया। मनोज अपने घर के पास ही टेंट का कारोबार करता था और इसी दुकान को चरस बेचने के लिए इस्तेमाल कर रहा था।
आधुनिक तरीके से करता था नशा तस्करी:
पुलिस के मुताबिक, मनोज काफी चालाक किस्म का तस्कर था। वह नए ग्राहकों को बुलाने के लिए लोकेशन भेजता था और पेमेंट के लिए अपने मोबाइल पर क्यूआर कोड लगाकर रखता था। चरस को तौलने के बाद वह उसकी फोटो अपने मोबाइल में खींच लेता था।


पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस ने मनोज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह चरस बागेश्वर निवासी लक्की नाम के व्यक्ति से खरीदता था। पुलिस अब लक्की की तलाश में जुटी हुई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›