Connect with us

हल्द्वानी

प्यार में धोखा, हरियाणा से हल्द्वानी पहुंची युवती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

8 साल से प्रेम प्रसंग, 2 साल से देहरादून में रहते थे साथ
हल्द्वानी।
प्यार में धोखा मिलने पर हरियाणा की एक युवती हल्द्वानी पहुंच गई। युवती ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार को हरियाणा की एक युवती रोते हुए युवक के साथ कोतवाली पहुंची। युवती ने बताया कि दोनों एक दूसरे से बीते आठ साल से प्यार करते हैं। दो साल पहले युवक के साथ देहरादून आ गई। युवक के साथ शादी कर रहने लगी। तब मुझे पता चला कि युवक हल्द्वानी में रहकर एक सर्राफा कारोबारी की गाड़ी चलाता है। युवती ने बताया कि अब युवक न तो उससे प्यार करता है और न ही उसका लालन-पोषण कर पा रहा है। पुलिस ने युवती को हरियाणा लौटने की सलाह दी तो युवती आक्रोशित हो गई। काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद युवती मुकदमा दर्ज कराने की बात पर राजी हो गई। पुलिस ने युवती की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement