Connect with us

उधमसिंह नगर

रुदपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने परिजन कोर्ट के बाहर भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र लेने जा रहे थे अलग-अलग समुदाय के युगल, पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया

रुदपुर। अलग अलग सुमदाय के युवक और युवती के प्रेम विवाह कर कोर्ट से सर्टिफिकेट लेने जाते वक्त बवाल मच गया। दोनों परिवारों के लोग कोर्ट के बाहर ही भीड़ गए। आपस में जमकर मारपीट हुई। लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
उधम सिंह नगर जिला कोर्ट के बाहर लड़की को ले जाने के लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में नर्स के साथ पहले किया दुष्कर्म, फिर लूटने के बाद हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका था

बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के शादी के लिए राजी नहीं थे। युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली। शादी का प्रमाण पत्र ले जाने के लिए जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय जा रहे थे। इसी बीच लड़की के परिवार वालो की अपनी लड़की को ले जाने को लेकर लड़का और उसके परिजनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लड़की को अपने साथ में ले जाने को लेकर मारपीट हो गई। इतना ही नही बल्कि कोर्ट के बाहर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
काफी समय तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलने के बाद लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया।
सूचना पर पहुंची पहुंची और  सिडकुल चौकी ले गई। जहां दोनों पक्षों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है । बताया जा रहा है कि लड़की बंगाली समुदाय से है तो लड़का बाल्मीकि समुदाय से है। दोनों पक्षियों की लड़का लड़की ने प्रेम प्रसंग के बाद शादी कर ली है। जिसको लेकर दोनों पक्षो में विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में युवती पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी जेल से छूटा तो परिजनों और परिचितों ने की आतिशबाजी

Select Language

Advertisement