Connect with us

उधमसिंह नगर

प्रेमिका के भाइयों ने प्रेमी का अपहरण कर अधमरा कर फेंका, प्रेमी अस्पताल में भर्ती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुदपुर की घटना, दो आरोपी पुलिस ने दबोचे, एक अभी फरार

रुदपुर। प्रेम प्रसंग के चलते युवती के भाइयों ने थार सवार युवक का अपहरण कर अधमरा कर फेंक दिया। घटना रुदपुर क्षेत्र की है। युवक को गंभीर हालत में निनी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस ने घेराबंदी कर दो हमलावरों को दबोच लिया, जबकि तीसरे आरोपी फरार है।

जानकारी के मुताबिक केलाखेड़ा निवासी रिजवान थार गाड़ी लेकर रुद्रपुर आया था। शाम चार बजे वह हल्द्वानी हाईवे स्थित एक होटल के समीप खड़ा हुआ था कि अचानक पहले से ही द्यात लगाएं बैठे तीन युवकों ने रिजवान को जबरन अपनी गाड़ी में डाला और हल्द्वानी हाईवे की ओर ले गए। दिनदहाड़े युवक को उठाए जाने की खबर मिलते ही पुलिस ने सरगर्मी से मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। अभी पुलिस मामले की तस्दीक कर ही रही थी कि खबर मिली कि रिजवान खून से लथपथ अधमरी हालत में हल्द्वानी हाईवे किनारे पड़ा है। गंभीर रुप से घायल युवक की शिनाख्त के बाद पहले युवक को निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी कर थार सवार युवक के एक हमलावर को कोतवाली सीमा के समीप और दूसरे आरोपी को केलाखेड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तीसरा हमलावर पुलिस की पकड़ से भाग गया। पुलिस की जांच में सामने आया है युवक एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रुद्रपुर में युवक से मिलने की भनक लगते ही युवती के भाईयों व स्वजनों ने घात लगाकर युवक पर हमला किया और उसका अपहरण कर अधमरा कर छोड़ दिया होगा। बावजूद इसके पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement