Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में बड़ा हादसा टला, रोडवेज बस का स्टीयरिंग हुआ फेल

नैनीताल: नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गई। भवाली डिपो की बरेली से नैनीताल आ रही रोडवेज बस का स्टीयरिंग अचानक फेल हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के पैराफिट से टकरा गई और खाई की ओर लटक गई। गनीमत रही कि पैराफिट ने बस की गति रोक दी और बड़ा हादसा होने से बच गया।
बस में सवार लगभग 30 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी को भी चोट नहीं आई। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी बस से नैनीताल भेजा गया।


तकनीकी खराबी जिम्मेदार
बस के स्टीयरिंग फेल होने के कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है। भवाली डिपो के एआरएम नवीन आर्य के अनुसार, बस में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने परिवहन निगम की लापरवाही की ओर इशारा करते हुए कहा कि बसों की नियमित जांच नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
हादसे के बाद का दृश्य
हादसे के बाद बस सड़क किनारे लटकी हुई थी और यात्री हादसे से घबराए हुए थे। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मिलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›