Connect with us

हरिद्वार

भू-माफियाओं पर लगाम कसने के लिए हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जेसीबी मशीन लेकर जमीन कब्जाने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी देने का है मामला

तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जेसीबी मशीन को लिया कब्जे में

पीड़ित की तहरीर पर SC/ST Act व अन्य धाराओं में मुकदमा किया दर्ज

थाना कनखल

दिनांक 29.01.2023 को वादी अमरजीत सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी शिवपुरी जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार ने थाना कनखल में आकर अभियुक्त अपूर्व वालिया, उपदेश चौधरी व JCB चालक द्वारा जगजीतपुर स्थित जमीन पर बने निर्माण को तोडने, रोकने पर गाली गलौच कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने व JCB चढाने का प्रयास करने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थनापत्र दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बरसात के पानी की उचित निकासी व सीवर लाइन की एसआईटी जांच की मांग, 24 वे दिन भी धरना जारी

प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0सं0 40/2023 धारा 447/427/504/506 भादवि व 3(1) (ध), 3(1) (छ) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। प्रकरण की विवेचना सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर द्वारा की जा रही है। सम्बन्धित JCB को कब्जे में लेकर सुरक्षा की दृष्टि से चौकी जगजीतपुर में खडा कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मनसा देवी पैदल मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया, टूटी सीढियां

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- अपूर्व वालिया पुत्र प्रमोद वालिया निवासी जगजीतपुर कनखल
2- उपदेश चौधरी पुत्र स्व0 रामसिंह निवासी मवाना मेरठ उ0प्र0 हाल पता 36 आनन्दमयीपुरम कनखल
3- मनोज पुत्र रामकुमार निवासी सज्जनपुर कांगडी थाना श्यामपुर

Select Language

Advertisement