Connect with us

नई दिल्ली

बनभूलपुरा बवाल में मस्तरमाइंड अब्दुल मलिक की अब अचल संपत्ति भी होगी कुर्की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। फरार होने की वजह से चल संपत्ति कुर्क हो चुकी है। अब तहसील से भी ढाई करोड़ की वसूली का नोटिस जारी हो चुका है, अगर इसका भी जवाब नहीं मिलता है तो अचल संपत्ति की भी कुर्की की भी कार्रवाई की जाएगी।
बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को बनाया गया था। इसी आधार पर पुलिस व प्रशासन कार्रवाई में जुटा है। जिस जगह नगर निगम व प्रशासन अतिक्रमण तोड़ने गया था, वह जगह अब्दुल मलिक के ही कब्जे में थी। उस समय हुए पथराव और आगजनी में नगर निगम की 2.44 करोड़ रुपये की संपत्ति को क्षति पहुंची है।
नगर निगम ने इसकी भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को नोटिस भी भेजा था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। अब तहसील के जरिये वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात दिन का नोटिस दिया गया है। जवाब नहीं मिलने पर अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार बुलडोजर, ट्रैक्टर, यूटिलिट वाहन, गारबेज टिप्पर, बोलेरे वाहन, ट्राली समेत तमाम तरह के उपकरण नष्ट हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के निर्देशन में, हर की पौड़ी सहित प्रमुख घाटों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Select Language

Advertisement