Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर दूध के टैंकर ने सवारियों से भरे ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो चालक की मौत, पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर मोतीनगर के पास दूध के टैंकर ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लालकुआं से एक ऑटो चालक सवारियां लेकर हल्द्वानी आ रहा था। मोतीनगर के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखचे उड़ गए और वह सड़क किनारे पलट गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने टेंपो में फंसी सवारियों को निकाला। घायल ऑटो चालक उजाला नगर निवासी मो. रफी, इंदिरा नगर निवासी मुन्ने मियां और उनका पुत्र पांच वर्षीय हसन, उजाला नगर निवासी चंदा, मोतीनगर निवासी कृति, पॉलीशीट निवा विपिन चंद्रा और ग्राम धारी बागेश्वर निवासी हेमंत कुमार मेहरा को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान देर रात चालक मोहम्मद रफी ने दम तोड़ दिया, जबकि हसन और विपिन की हालत गंभीर बनी हुई है। विपिन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement