Report by : CWN Desk
Published at :
चार्जिंग पर मोबाइल फोन में धमाका, बुजुर्ग के चिथड़े उड़े

मोबाइल फोन डिस्मेंटल कंडीशन में मिला, बिजली पाइंट भी पूरी तरह जला
नई दिल्ली। उज्जैन के बड़नगर तहसील के रुनिजा रोड पर कमरे में चार्जिंग के दौरान मोबाइल फटने से एक 60 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि बुजुर्ग के शरीर के चिथड़े उड़ गए।
बड़नगर तहसील में रुनिजा रोड पर दयाराम बारोड़ (60) खेत पर बने कमरे में अकेले रहते थे। सोमवार को उनके मोबाइल में धमाका हुआ। बड़नगर थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी किसी व्यक्ति की लाश घर में पड़ी हुई है, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो पता चला कि चार्जिंग के दौरान मोबाइल फटने से दयाराम नामक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की गर्दन से लेकर सीने तक का हिस्सा और एक हाथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मिला। प्रथम दृष्ट्या जांच में पता चला कि कोई विस्फोट हुआ है। घटना स्थल का निरीक्षण किया तो मोबाइल फोन डिस्मेंटल कंडीशन में मिला है। बिजली पाइंट भी पूरी तरह जला हुआ था। मौके पर अन्य कोई विस्फोटक या ज्वलनशील सामग्री भी नहीं मिली है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›