Connect with us

देहरादून

देहरादून धर्मावाला में सात माह की बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत, मां गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सहसपुर के धर्मावाला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सात माह की मासूम बच्ची बरीरा की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। मामले में बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी सबिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता मुंतजिर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी सबिया बच्ची को टंकी के पास ले गई थी, जहां बच्ची के टंकी में गिरने के बाद उसने डर के मारे किसी को इस घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सुबह बेटी लापता मिली, छत पर टंकी में डूबा मिला शव

सहसपुर पुलिस के अनुसार, मुंतजिर धर्मावाला में अपने माता-पिता, भाई, पत्नी सबिया और दो बच्चों के साथ रहता है। मंगलवार सुबह जब मुंतजिर की नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी सात माह की बेटी बरीरा बिस्तर पर नहीं थी। परिवार के सभी सदस्य तुरंत बच्ची की तलाश में जुट गए। जब वे छत पर पहुंचे तो बच्ची पानी की टंकी में डूबी हुई मिली। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चकराता में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, चार घायल

बीमारी से परेशान थी सबिया, झाड़-फूंक का भी ले रही थी सहारा

मुंतजिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बरीरा लंबे समय से बीमार थी, जिसके कारण उसकी पत्नी सबिया काफी परेशान रहने लगी थी। डॉक्टरों को दिखाने के बावजूद बच्ची की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। इस वजह से सबिया ने झाड़-फूंक का भी सहारा लिया। लेकिन बच्ची की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: बरसात के चलते पेड़ घरों के ऊपर गिरा,सकुशल बचे लोग

आरोप: सबिया ने घबराकर छुपाया सच

मुंतजिर का आरोप है कि मंगलवार सुबह सबिया बरीरा को टंकी के पास ले गई थी, तभी बच्ची टंकी में गिर गई। बच्ची के गिरने के बाद सबिया घबरा गई और उसने किसी को इस घटना की जानकारी नहीं दी। इस बात से नाराज मुंतजिर ने सबिया पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस, कोर्ट ने भेजा जेल

सहसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह ने बताया कि मुंतजिर की तहरीर के आधार पर सबिया के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement