Report by : कालू वर्मा
Published at :
मुस्लिम से हिंदू बन प्यार में फंसा कर हिंदू महिला से रचाई शादी

शादी के बाद महिला का धर्म परिवर्तन कराना चाहता था आरोप, शादी के बाद धर्म परिवर्तन न करने पर पीड़ित महिला को दी थी जान से मारने की धमकी, राहुल उर्फ अजहर अहमद की सचाई जान हैरान महिला ने लगाई इंसाफ की गुहार, हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में आया राहुल उर्फ अजहर अहमद, राहुल और अजहर नाम के 02 फर्जी आधार कार्ड बरामद

हरिद्वार। थाना कनखल कनखल थाना क्षेत्रांतर्गत एक मुस्लिम लड़के ने राहुल बन राजा गार्डन, जगजीतपुर कनखल निवासी महिला को प्यार में फसाया कर शादी रचा दी।
शादी के बाद आरोपी द्वारा महिला को धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस की कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना कनखल पर मु0अ0सं0 41/2023 धारा 323/420/506 भादवि व 3/5 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त राहुल उर्फ अजहर अहमद पुत्र जफर निवासी मौहल्ला नबाब तहसील रोड कासगंज उ0प्र0 हाल रावली मेहदूद सिडकुल हरिद्वार को प्रेमनगर चौक रास्ते से 02 फर्जी आधार कार्ड के साथ दबोचा गया।

नाम पता अभियुक्त

राहुल उर्फ अजहर अहमद पुत्र जफर निवासी मौहल्ला नबाब तहसील रोड कासगंज उ0प्र0 हाल रावली मेहदूद सिडकुल हरिद्वार

बरामदगी

02 फर्जी आधार कार्ड

पुलिस टीम

1-उ0 नि0 उपेन्द्र सिहं
2-का0 कुलदीप,
3-का0 सन्दीप सिहं

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›