Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

मेरा हरिद्वार सबसे सुंदर, न रुकेंगे न थकेंगे:- अमित मुल्तानिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- देवभूमि हरिद्वार में टीम आस्था के संस्थापक अमित कुमार मुल्तानीया के नेतृत्व में देवभूमि का सबसे बड़ा स्वच्छता व जागरूकता अभियान रविवार को चौधरी चरण सिंह घाट सिंहद्वार पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं गंगा भक्तों के सहयोग से चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गंगा भक्त अभियान का हिस्सा बने। सोशल मीडिया प्रभारी अंजली ने कहा कि अभियान के माध्यम से मां गंगा की आस्था व पवित्रता को बनाए रखने के संदेश सभी गंगा भक्त देशभर में देते हैं आने वाली पीढ़ी को नया और बेहतर कल मिले ऐसा प्रयास हम सबको। मिलकर करना होगा।
गीता ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से पौधारोपण करने की अपील की। गंगा भक्त अनुज कश्यप ने सभी युवा वर्ग से अभियान के माध्यम से निवेदन किया कि अभियान में सेवा देकर प्रत्येक सप्ताह हम देवभूमि हरिद्वार को सबसे सुंदर बना सकें ऐसा प्रयास सबको करना होगा। अभियान में गीता, हिमानी, साक्षी, श्रुति, एकता, कशिश, दिग्विजय, राहुल, आदित्य, अजय, क्रिश, बलवीर, रवि, कमल, आकाश सहित बड़ी संख्या में गंगा भक्त उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement