Connect with us

हरिद्वार

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी से मिले विष्णु लोक समिति के पदाधिकारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग

हरिद्वार-विष्णु लोक समिति एवं दुर्गा विहार के सभी लोगो ने ज्वालापुर थाना प्रभारी कुंदन सिंह राणा को ज्ञापन सौंपा। कॉलोनियों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग उठाई।
विष्णु लोक लक्ष्मी विहार दुर्गा विहार श्रीराम एनक्लेव क्षेत्र में दिन रात किसी भी समय चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जिससे कॉलोनी मैं दहशत का माहौल बना हुआ है। अध्यक्ष एवं शिवसेना के जिला प्रभारी विशाल शर्मा ने थाना प्रभारी से क्षेत्र में चेतक की गस्त बढ़ाने के लिए कहा एवं पुलिस बीट जगह जगह लगाने के लिए मांग की जिससे चोर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम ना दे सके और कॉलोनी वासी चैन की नींद सो सके। ज्ञापन देने वालों में आर्मी रिटायर कैप्टन विपिन जोशी, उत्तराखंड आंदोलनकारी राजेंद्र कुमार ,रामधन, सुधीर मिश्रा, नितिन शर्मा, सूर्यांश कुमार, देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, रतुला, गुड्डू कुमार आदि उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement