Report by : Paras Bisht
Published at :
ललित मेरा दोस्त पर हिन्दुत्व के लिए गजराज को समर्थन: नागर

हल्द्वानी। नगर निगम हल्दवानी मेयर प्रत्याशी हिंदूवादी शिवसेना नेता रुपेन्द्र नागर अपना नामांकन पत्र वापस लिया,और भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को अपना समर्थन दिया।


नागर ने बताया की वह पिछले 28 वर्षो से निस्वार्थ हिन्दुत्व का प्रचार प्रसार कर रहे हैं, और एक ही पार्टी से जुड़े हैं, उन्होंने लाभ के लिए कभी पार्टी नही बदली, वह हल्दवानी व उत्तराखंड मे हिंदूवादी नेता के रूप मे जाने जाते हैं, अभी चुनाव मे उनकी जीत की स्तिथि नही बन रही थी, वहीं दूसरी और दूसरी पार्टी जो हिन्दुत्व से अलग चलती है उन्हे अन्य हिन्दुत्व विरोधी पार्टियों का पीछे से समर्थन मिल रहा है, तो हमे भी अपने धर्म की रक्षा के लिए,हल्दवानी महानगर विकास के लिए ट्रिपल इंजन सरकार की अत्यंत आवश्यकता है!
नागर ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी मेरे मित्र हैं, वह उनके निवास स्थान पर आये, मैने व मेरे साथियों ने उनका सम्मान व स्वागत किया लेकिन जहाँ हिन्दुत्व की बात है वहाँ वह और उनके साथी भाजपा के साथ हैं, उन्होंने कहाँ नगर निगम चुनाव मे मेयर पद के लिए उनका भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट का खुला समर्थन है! और हल्द्वानी की जानता से अनुरोध किया *जिस प्रकार हिन्दू विरोधी ताक़त एक होकर चुनाव लड़ रहीं है उसी प्रकार हर एक  हिन्दू का धर्म है की आज भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे। नामांकन वापस लेने मे निर्वाचन कार्यालय मे उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, राज्यमंत्री दिनेश आर्य, पूर्व राज्यमंत्री अजय राजोर, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, किसान मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुकसाल,भाजपा नेता प्रकाश रावत, अशोक सिंधी, त्रिलोक सिंह, किशन अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›