Connect with us

उधमसिंह नगर

बाजपुर सिविल कोर्ट में नायब नाजिर 3500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम ने बाजपुर सिविल कोर्ट में तैनात नायब नाजिर ओम चौहान को 3500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ऊधमसिंहनगर। जनपद के अंतर्गत बाजपुर सिविल कोर्ट में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने कोर्ट में तैनात नायब नाजिर ओम चौहान को शिकायतकर्ता से 3500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी कोर्ट फीस जमा करने के नाम पर इस रिश्वत की मांग कर रहा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, सिविल कोर्ट बाजपुर में उसके विरुद्ध एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) का एक वाद विचाराधीन चल रहा था। इस प्रकरण में हाल ही में उसका दूसरे पक्ष के साथ आपसी राजीनामा हो गया था। जब वह इस राजीनामे को कोर्ट में दाखिल करने गया, तो वहां नियुक्त नायब नाजिर ओम चौहान ने काम के बदले 3500/- रुपये रिश्वत की मांग शुरू कर दी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी शिकायत विजिलेंस से की।
सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक ने शिकायत की प्राथमिक जांच कराई। जांच में मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर तत्काल एक कुशल निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने पूरी योजना के तहत आज दिनांक 16.07.2026 को आरोपी को रंगे हाथ दबोचने के लिए जाल बिछाया।
जैसे ही शिकायतकर्ता ने माननीय न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बाजपुर स्थित कार्यालय में आरोपी नायब नाजिर ओम चौहान को रिश्वत की रकम सौंपी, विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ओम चौहान पुत्र श्री वीरेंद्र सिंह, ग्राम निवाड़मुण्डी (जसपुर) का निवासी है। इस समय विजिलेंस की टीम द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी और विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Select Language

Advertisement