Report by : CWN Desk
Published at :
मुक्तेश्वर से लौट रहे पर्यटकों की कार 100 मीटर खाई में गिरी, मामा-भांजी समेत दो की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण सड़क दुर्घटना। गाजियाबाद के जीजा-साले की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल। जानें कैसे बेकाबू कार पेड़ से टकराई और क्या है घायलों का हाल।

नैनीताल। शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आए एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। नैनीताल घूमने आए इन टूरिस्टों की कार बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं, जिनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
यह भीषण दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे कालाढूंगी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गडप्पू चैक पोस्ट से लगभग 2 किलोमीटर दूर हुई। बाजपुर की ओर जा रही टाटा टियागो कार (UP14GN4349) नियंत्रण खोकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से पिचक गई और उसका बोनट कटकर अलग हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतक जीजा-साले हैं, जिनकी पहचान गाजियाबाद के सिहानी थाना नंदग्राम निवासी प्रदीप यादव (28) और राहुल (18) के तौर पर हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों में प्रदीप यादव की पत्नी ज्योति (27), उनके बच्चे अन्नईया उर्फ परी (3 वर्ष 6 माह) और किट्टू (डेढ़ वर्ष), साथ ही विवेक यादव (23) और दीपांशु शामिल हैं। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और वीकेंड मनाने नैनीताल जा रहे थे। घायलों को तत्काल बाजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटा दिया गया है। उत्तराखंड सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›