Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में मूल निवास, भू कानून रैली: आज यातायात डायवर्जन प्लान जारी

हल्द्वानी: मूल निवास, भू कानून रैली के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन प्लान रैली शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।


मुख्य डायवर्जन:
* कुसुमखेड़ा से लालडांठ: कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन लामाचौड़ चौराहे से कटघरिया होते हुए चंबलपुल की ओर डायवर्ट होंगे। कमलुवागंजा रोड से आने वाले वाहन हनुमान मंदिर तिराहे से डायवर्ट होंगे।
* लालडांठ से मुखानी: कालाढूंगी रोड से आने वाले सभी वाहन लालडांठ तिराहे से चंबलपुल की ओर डायवर्ट होंगे।
* मुखानी से जेल रोड: मुखानी से जेल रोड की ओर जाने वाले वाहन मुखानी चौराहे से नहर कवरिंग रोड की ओर डायवर्ट होंगे।
* जेल रोड से कालाढूंगी: जेल रोड से कालाढूंगी की ओर जाने वाले वाहन जेल रोड तिराहे से नवाबी रोड की ओर डायवर्ट होंगे। नैनीताल बैंक तिराहा से आने वाले वाहन सीधे रोडवेज चौराहे की ओर जाएंगे। रोडवेज चौराहा से बर्फ वाली गली और ओके होटल से कमिश्नर आवास की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
* कालाढूंगी से ओके होटल: बरेली रोड/ रामपुर रोड से आने वाले सभी वाहनों को सिंधी चौराहे/ सिटी चौराहे पर रोका जाएगा। रैली के पिछले हिस्से के कालाढूंगी तिराहा पार करने के बाद सभी वाहन कालाढूंगी तिराहे से अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहे की ओर डायवर्ट होंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›