Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन में नई नियुक्तियाँ : जीवन बिनवाल केंद्रीय कोषाध्यक्ष, सौरभ जोशी बने पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (U.S.F.) ने संगठन विस्तार और मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष देवेश सेन ने बताया कि हल्द्वानी निवासी जीवन बिनवाल को केंद्रीय कोषाध्यक्ष तथा पिथौरागढ़ जनपद के कौंटला, बैंवांस निवासी सौरभ जोशी को जिला अध्यक्ष (पिथौरागढ़) मनोनीत किया गया है।
देवेश सेन ने नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कहा कि जीवन बिनवाल की ईमानदारी, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाता है। वहीं सौरभ जोशी की सक्रियता और कर्मठता से पिथौरागढ़ जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों पदाधिकारी छात्र और उत्तराखंड हितों के आंदोलनों को नई दिशा देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि U.S.F. हमेशा से राज्य के ज्वलंत मुद्दों — छात्र हित, बेरोजगारी, पलायन, भू-कानून, महंगाई और पाँचवीं अनुसूची की मांग — को लेकर संघर्षरत रहा है। संगठन की यही परंपरा आगे भी और अधिक गति से जारी रहेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे छात्रों और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाएँगे और जनहित के आंदोलनों को और प्रभावी बनाएंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›