Connect with us

हल्द्वानी

लालकुआं से प्रयागराज के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा 20 जून से शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि 20 जून से लालकुआं से प्रयागराज के लिए एक नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से लापता हुई दोनोंनाबालिग लड़कियां बरामद, अपहरण के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

भट्ट ने बताया कि यह ट्रेन हर शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे लालकुआं से प्रयागराज के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी में यह प्रत्येक गुरुवार को प्रयागराज से लालकुआं आएगी। इस रेल सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और शैक्षणिक शहर प्रयागराज तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी। नई ट्रेन सेवा को लेकर स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement