Connect with us

नई दिल्ली

उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 मापी गई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड,  पंजाब और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की 5.4 मापी गई है। 
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। पूंछ में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। 
दिल्ली में भूकम्प विज्ञान निदेशक ओपी मिश्रा ने बताया कि दोपहर 1:33 बजे जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 रिक्टर स्केल का एक भूकंप आया। 5.4 की तीव्रता का भूकंप मध्यम से ताकतवर भूकंप की श्रेणी में आता है। कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए हैं। 4 से 4.4 रिक्टर पैमाने तक के भूकंप की दोबारा संभावना बनी हुई है। इस भूकंप का चक्रवात बिपरजॉय से कोई संबंध नहीं है। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement